आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सेवाओं के लिए हुई मॉक ड्रिल

भोपाल: सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज में नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित इस मॉक ड्रिल में 59 डॉक्टर और 50 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ ने हिस्सा लिया। शाम 4 बजे और 7 बजे दो बार ड्रिल की गई, जिसमें एयर स्ट्राइक की स्थिति में घायलों का इलाज, ब्लैकआउट के दौरान उपचार, और त्वरित आपातकालीन सेवाओं का अभ्यास किया गया।

कॉलेज परिसर में अस्थाई अस्पताल बनाया गया, जिसमें आकस्मिक चिकित्सा इकाई, ऑक्सीजन, इमरजेंसी मेडिसिन और ट्रायएज व्यवस्था थी। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह अभ्यास स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और न्यूनतम प्रतिक्रिया समय का मूल्यांकन करने के लिए किया गया।

Next Post

आक्रोश; पटेल नगर में नाली,पानी और स्ट्रीट लाइट नहीं,टूटी-फूटी सड़कों पर धूल

Fri May 9 , 2025
भोपाल: पटेल नगर क्षेत्र के रहवासी अब भी पानी,सड़क,स्ट्रीट लाइट, और सफाई जैसी प्राथमिक सुविधाओं से वंचित हैं, जिसके कारण उनमें काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. दरअसल यह कॉलोनी 65 साल पहले 1960 में बनी थी, और इस समय इस क्षेत्र में 6000 से ज्यादा लोग बसे हुए […]

You May Like