सीहोर। ब्लू बर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इस उपलब्धि के बलबूते विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं का चयन एसजीएफआई संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है.
इस प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में बालिकाओं से हिमांशी राठी, अर्पिता तिवारी, शिवांशी राठौर और दिव्यांका राठौर का चयन हुआ है. वहीं बालकों से रुद्रांश विश्वकर्मा, शिवांश राठौर और आदम्य सिंह पटेल ने स्थान बनाया. अंडर-17 वर्ग में बालिकाओं से ऋतिका नेहलानी, पावनी शांडिल्य और नियति राठौर तथा बालकों से दिव्यांश राठौर चयनित हुए. अंडर-19 वर्ग में बालिकाओं से वंशिका निगोदिया और तनिशी बेदी तथा बालकों से भव्य जायसवाल और आराध्य शर्मा ने अपनी जगह सुनिश्चित की. इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमी शैलेंद्र चंदेल, शतरंज कोच महेंद्र शर्मा, वेदांश उपाध्याय सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी है.
