50 हजार की रिश्वत लेते सहकारिता के संयुक्त आयुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार

सागर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ सागर की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त दिवेन्द्र देव पांडेय को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आवेदक दिग्विजय सिंह उर्फ घनश्याम राजपूत निवासी पनवारी, जिला छतरपुर ने ईओडब्ल्यू सागर को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि दमदत पनवारी, जिला छतरपुर में रिक्त सेल्समेन पद पर नियुक्ति के एवज में पांडेय द्वारा 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। आज 23 जुलाई को आवेदक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते ही पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। पिंच गवाहों के सामने उनके हाथ धुलवाए गए, जो गुलाबी हो गए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रैप कार्रवाई में ईओडब्ल्यू सागर की उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उमा नवलायफ, निरीक्षक प्रवीण मिश्रा, निरीक्षक आदित्य जैन, उप निरीक्षक श्रीमती अंजली तिवारी, रोनल पांडेय समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Next Post

विक्रम विवि में कार्यपरिषद सदस्यों व कुलगुरु का होगा सारस्वत सम्मान

Wed Jul 23 , 2025
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में कल 24 जुलाई को शाम 6:30 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में सारस्वत सम्मान 2025 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धियों के लिए कार्यपरिषद सदस्यों और कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज सहित कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा का सम्मान किया […]

You May Like