ग्वालियर: पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर सेंट जॉन पब्लिक स्कूल आंतरी में एक आयोजन रखा जिसमें पुलिस ने साइबर के बारे में छात्र-छात्राओं को समझाया एवं उचित सलाह दी। थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस साइबर सुरक्षा क्लिप की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
आजकल हो रहे साइबर ठगी जैसे कई अपराधों पर रोकथाम हेतु इस कार्यक्रम का होना बहुत जरूरी है। जिससे छात्र-छात्राओं को समझ में आ सके।पुलिस साइबर सुरक्षा सेल्फ क्लिप के कार्यक्रम में सेंट जॉन स्कूल के संचालक अशोक सिकरवार, सब इंस्पेक्टर राम मंत्र गुप्ता, संतोष बाबू गौतम, आरक्षक शाकिर पठान एवं महिला आरक्षक हिमानी राजावत सहित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
