ग्वालियर: एक 45 वर्षीय विवाहिता से उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी, उसका पति मजदूरी करने घर से बाहर गया था। आरोपी दोस्त ने इसी का लाभ उठाते हुए घर में घुसा और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला को कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म किया।
घटना घाटीगांव स्थित पुल का पुरा इलाके की है।
घटना के दौरान महिला का पति अचानक घर आ पहुंचा और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़ता अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर ततकल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
