
भोपाल. राधारमण समूह के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘विहान का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पारंपरिक, वेस्टर्न, फ्यूजन और हैलोवीन थीम पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित किया. मंच पर उतरे प्रतिभागियों ने अपनी स्टाइल, आत्मविश्वास और आकर्षक परिधानों से समां बांध दिया। पूरे परिसर में फैशन, ग्लैमर और उत्साह का माहौल रही. जिसने देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
परिधानों का अनूठा मिश्रण
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के साथ हुई. जिसमें भारतीय संस्कृति और उसकी भव्यता को खूबसूरती से दर्शाया गया. इसके बाद, वेस्टर्न थीम के प्रतिभागियों ने मॉडर्न आउटफिट्स और आत्मविश्वास से रैंप पर धमाल मचाया।
