महिला चालक के ई-रिक्शा में बैठे मंत्री शाह और कलेक्टर

खंडवा : शहर के सिविल लाइन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कैबिनेट मंत्री विजय शाह और कलेक्टर ऋषव गुप्ता एक महिला द्वारा चलाये जा रहे इ रिक्शा में बैठे। मंत्री ने खुद के कुर्ते की जेब में हाथ डाला और रिक्शे का किराया भी दिया। ऐसे वक्त में महिला रिक्शा चालक की आंखें नम हो गईं।शाह ने कहा, सबको समानता का अधिकार मिलना चाहिए। आज जिला पंचायत के माध्यम से ई रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग प्राप्त 14 महिलाओं को ई रिक्शा की चाबी दी गई।

ई रिक्शा चालक महिला पिंकी भगोरे के पहले ग्राहक मंत्री विजय शाह, कलेक्टर ऋषव गुप्ता खुद बने। ई रिक्शा की सवारी की। सवारी ही नहीं मंत्री विजय शाह ने ई रिक्शा महिला ड्राइवर को बाकायदा किराया भी चुकाया। ई-रिक्शा संचालित करने वाली इन महिलाओं को मंत्री विजय शाह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। मंत्री विजय शाह ने कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान समानता एवं अधिकार मिले। इस हेतु केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं के माध्यम से कार्य कर उन्हें सक्षम बना रही है।

Next Post

विश्व भर में महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Sun Mar 9 , 2025
  भोपाल। बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में 115वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया। बी.जी.आई के कोकता, आनंद नगर स्थित इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विश्व भर में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर संस्था के सह सचिव डॉ संजय जैन […]

You May Like