
भोपाल। बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में 115वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया। बी.जी.आई के कोकता, आनंद नगर स्थित इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विश्व भर में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर संस्था के सह सचिव डॉ संजय जैन ने कहा कि जब आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं, तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है. उन्होंने कहा कि जब समाज में एक स्त्री के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। यहां फायर-फ्री कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बी.आई.आर.टी. निदेशक डॉ. वी.के. द्विवेदी ने देश के विकास में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए सबका उत्साहवर्धन किया बी.आई.एस.टी. निदेशक डॉ. दामोदर तिवारी ने भी महिलाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनका आभार व्यक्त किया ।
