
सिंगरौली। कांग्रेस के पूर्व पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल के जनसंपर्क कार्यालय देवसर बहेरा-जियावन में दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सटर का ताला तोड़ कर एलईडी टीव्ही सहित कई सामान पार कर दिये। जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ जियावन थाने में रपट दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता मिश्रीलाल गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम बहेरा जियावन में सटर का ताला तोड़कर एक इंवाटर, दो नग बैट्रा एक्स साईड कंपनी का, एक नग एलईडी टीव्ही, एक नग मिक्सर मशीन और एक नग गैस सिलेण्डर जिसकी कुल कीमत लगभग 60 हजार रूपये के सामान चोरों ने पार कर दिये। सुबह देखा गया कि ताला टूटा हुआ है, जिसकी सूचना जियावन थाने को दी गई। पुलिस ने सूचना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये मामले को विवेचना में ले लिया है।
