SHRN पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान: 115 बिना टिकट यात्रियों से 62 हजार वसूला

भोपाल।राजधानी के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रविवार को टिकट चेकिंग अभियान चला. सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुल 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई. जांच के दौरान 63 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹36,130/- की राशि वसूली गई. वहीं, 52 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹26,300/- की वसूली की गई। अन्य किसी श्रेणी में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. इस प्रकार, कुल 115 मामलों से ₹62,430/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ.

अभियान का संचालन शैलेन्द्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, भोपाल के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के 14 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किया गया. इस दौरान स्टेशन परिसर से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी कर बिना टिकट जांच के किसी भी यात्री को बाहर निकलने से रोका गया.

Next Post

सीधी जिले में औसत वर्षा 760.6 मिमी दर्ज, बहरी में सर्वाधिक वर्षा

Sun Jul 20 , 2025
सीधी।अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 19 जुलाई को सीधी जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 0.0 मि.मी., चुरहट में 0.0 मि.मी., गोपद बनास में 0.0 मि.मी., सिहावल में 6.0 मि.मी., बहरी में 2.4 मि.मी., मझौली में 6.0 मि.मी. और कुसमी में 40.2 […]

You May Like