अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 01 अगस्त को होगी रिलीज

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′ ,01 अगस्त को रिलीज होगी।

अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल है। फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′ पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।मेकर्स ने नयी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है और इसमें लिखा है, “हंसी के इस धमाके को अब नई तारीख मिल गई है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में 01 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।”

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, चंकी पांडेय, रवि किशन, विंदू दारा सिंह और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आयेंगे।

Next Post

75 वर्ष के हुये नसीरुद्दीन साह

Sun Jul 20 , 2025
मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज 75 वर्ष के हो गये। 20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्में नसीरुद्दीन शाह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर और नैनीताल से पूरी की । इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से […]

You May Like

मनोरंजन