चार मंदिरों में चोरियां करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार मंदिरों में चोरियां करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं। जिसने पूछताछ मेें लार्डगंज थाना क्षेत्र से दो, अधारताल और माढ़ोताल में एक-एक मंदिर में चोरी करना कबूल किया।नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव ने बताया कि लार्डगंज थना अंतर्गत आगा चौक स्थित श्री राम हनुमानमंदिर और निवाडगंज स्थित मंदिर, अधारताल थाना अंतर्गत न्यू राम नगर स्थित सिध्दपीठ संकट मोचन हनुमान मंदिर, माढ़ोताल थाना अंतर्गत पारस परिसर हनुमान मंदिर में चोरियां हुई थी।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए थे। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। इसके आधार पर जीरो डिग्री में दबिश देते हुये पियूष बागरी 20 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी अधारताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरियों का खुलासा किया। जिसके कब्जे से रूपयों मे से कुछ रूपये पास में होना एवं शेष रूपये खर्च कर देना बताया। आरोपी की निशादेही पर चुराये रूपयों मे से बजे शेष 14 हजार 500 रूपये जप्त करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Next Post

डबरा से अमरनाथ यात्रा को निकला श्रद्धालुओं का जत्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा स्टेशन

Sat Jul 19 , 2025
ग्वालियर:धार्मिक आस्था और विश्वास के प्रतीक पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए आज डबरा से 30 श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ। डबरा रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस (12919) द्वारा श्रद्धालु जम्मू के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। स्टेशन परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंज उठा। […]

You May Like

मनोरंजन