वैक्यूम टैंकर में बना रखा था गुप्त चैम्बर, 14 लाख की शराब जब्त

मंदसौर। दलौदा थाना अंतर्गत कचनारा चौकी पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए वेक्युम टैंकर से TUBORG कंपनी की 415 पेटी बीयर (कुल 4980 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹14.44 लाख) जब्त की। आरोपी राजस्थान से गुजरात के लिए शराब ले जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एएसपी तेरसिंह बघेल, SDOP कीर्ति बघेल के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी मनोज गर्ग व चौकी प्रभारी उनि. पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाही सउनि सीताराम शर्मा की सूचना पर की गई। महू-नीमच हाईवे पर नाकाबंदी कर टैंकर (GJ 24 X 9921) को रोका गया, जिसमें अंदर स्कीम बनाकर गुप्त खिड़की से शराब छिपाई गई थी।

गिरफ्तार आरोपी: मुकुल मेवाड़ा (27 वर्ष), निवासी जोधपुर, राजस्थान।

Next Post

रीवा-सतना मार्ग पर 4 बिना परमिट यात्री बसों पर कार्रवाई

Wed Jul 16 , 2025
रीवा। रीवा-सतना मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ने यात्री बसों की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए बिना परमिट चल रही 4 यात्री बसों को जब्त किया। यह अभियान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा चलाया गया, जिसका उद्देश्य अवैध रूप से संचालित हो […]

You May Like