
रीवा। रीवा-सतना मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ने यात्री बसों की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए बिना परमिट चल रही 4 यात्री बसों को जब्त किया। यह अभियान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा चलाया गया, जिसका उद्देश्य अवैध रूप से संचालित हो रही बसों पर नियंत्रण पाना था।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने बस चालकों से परमिट से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर बसों को सीज कर लिया गया। यात्रियों को अन्य वैध बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बिना वैध परमिट के संचालन करने वाले बस संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी,” — परिवहन अधिकारी ने कहा।जप्त बसों पर की गई कार्रवाई सें 145000 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया और लगभग दो लाख रूपये का बकाया टैक्स भी जमा कराया गया।
