झारखंड उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह 23 जुलाई को शपथ लेंगे

रांची, 16 जुलाई (वार्ता) झारखंड उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह 23 जुलाई को सुबह 10 बजे राजभवन रांची में शपथ लेंगे।

झारखंड उच्च न्यायालय से राजभवन को इससे संबंधित भेजी गयी सूचना के आलोक में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह को पद की शपथ दिलाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश को झारखंड के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है। केंद्र सरकार ने इससे संबंधित गजट अधिसूचना 14 जुलाई को प्रकाशित की थी।इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

 

 

Next Post

पंजाब कांग्रेस ने स्वर्ण मंदिर को बार-बार मिल रही धमकियों पर व्यक्त की चिंता

Wed Jul 16 , 2025
चंडीगढ़, 16 जुलाई (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। राजा वडिंग ने यहां जारी एक बयान में उम्मीद जताई कि राज्य और केंद्र सरकारें इन धमकियों को गंभीरता से लेंगी। […]

You May Like