मुर्मु दो दिन की यात्रा पर कल मणिपुर जाएंगी

नयी दिल्ली 10 दिसम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को दो दिन की यात्रा पर मणिपुर जाएंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को बताया कि इंफाल पहुंचने पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह ऐतिहासिक मापल कांग्जेबुंग जाएंगी, जहां वह पोलो प्रदर्शनी मैच देखेंगी। शाम को राष्ट्रपति मणिपुर सरकार द्वारा उनके सम्मान में सिटी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नागरिक सत्कार समारोह में शामिल होंगी। वह इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगी।

राष्ट्रपति शुक्रवार को इंफाल स्थित नुपी लाल स्माकर परिसर जाएंगी और मणिपुर की वीर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बाद में सेनापति जिले में वह एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगी। वह जिले के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगी।

 

 

Next Post

मोदी की ओमान, जार्डन और इथियोपिया यात्रा से रणनीतिक साझेदारियों के मजबूत होने की उम्मीद

Wed Dec 10 , 2025
नई दिल्ली 10 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों ओमान, जार्डन और इथियोपिया की चार दिन की प्रस्तावित यात्रा से इन देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूती मिलने की संभावना है। श्री मोदी के 15 से 16 दिसम्बर तक जार्डन , 16 से 17 दिसम्बर […]

You May Like