
सोहागपुर। हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं एवं छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में राजपूत समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी अनिल जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए पुलिस के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच एवम् दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पुलिस ने जिस अमानवीय तरीके से लाठी चार्ज की है उसकी राजपूत पुर्वीया समाज निंदा कर कार्यवाही की मांग करता है । ज्ञापन देने वालों के अनुसार पुलिस का कार्य शांति बनाना होता है ना कि माहौल को हवा देना । अखिलेश ने बताया कि वीडियो में देखा जा सकता है कि किस कदर एक छोटी बच्ची बिलख बिलख कर रो रही है। क्या पुलिस की इस दौरान मानवता मर चुकी थी । ज्ञापन देने वालों में अखिलेश पूर्वीया, सुजीत ठाकुर, छोटे साहब , रजित ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाष चंदेल (गुड्डू भैया), राज
कुमार रघुवंशी, मोहित ठाकुर , संजय ठाकुर , मंजेश ठाकुर, अजीत पटेल , साहिल ठाकुर एवं उनकी मित्र मंडली और क्षेत्र के समाजसेवकों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कर किया है ।
