कोंकणा सेन शर्मा के हर किरदार में होती है गहराई : रोहन गुरबक्सानी

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता रोहन गुरबक्सानी का कहना है कि कोंकणा सेन शर्मा के हर किरदार में जो सच्चाई और गहराई होती है, वह कमाल की है।

रोहन गुरबक्सानी इन दिनों अनुराग बसु की नई फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में अपने अभिनय के लिए दर्शकों, फिल्म इंडस्ट्री और समीक्षकों से मिल रही सराहना का आनंद ले रहे हैं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म ने रोहन को कोंकणा सेन शर्मा के साथ काम करने का मौका मिला।

रोहन ने इस अनुभव को याद करते हुए कहा, “एक अभिनेता के तौर पर मैं कई सालों से कोंकणा सेन शर्मा को देखता आया हूँ। उनके हर किरदार में जो सच्चाई और गहराई होती है, वो कमाल की है। एक अभिनेता-निर्देशक के तौर पर उनके साथ काम करना बेहद प्रेरणादायक रहा। वो न सिर्फ अपने को-एक्टर से जुड़ना जानती हैं बल्कि उनमें बहुत सादगी और अपनापन भी है।मुझे याद है, उन्होंने मुझसे मेरे बैकग्राउंड और ट्रेनिंग के बारे में पूछा था, और उनके साथ अपना सफर बांटना मेरे लिए बहुत खास था। मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक है, उनके साथ गोवा के बीच पर टहलना और ज़िंदगी, कला, और हमारे सफर के बारे में बातें करना वो एक बेहद खूबसूरत पल था। मैंने उन्हें बताया था कि मैंने न्यूयॉर्क के एनवाईयू टिश स्कूल से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है और संयोग से, बचपन में वो भी उसी कॉलेज में पढ़ना चाहती थीं।

रोहन ने कहा,“मैं हमेशा इस सोच पर चला हूं कि चाहे रोल छोटा हो या बड़ा, या किसी भी कंपनी या काम की जिम्मेदारी कितनी भी बड़ी हो यदि आप ईमानदारी से मेहनत करते हैं और अपने काम के प्रति सच्चे रहते हैं, तो आप अलग नज़र आएंगे। यही मेरे साथ हो रहा है और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ।“मेट्रो… इन दिनों के रिलीज़ के बाद, कुछ सबसे सम्मानित समीक्षकों ने खुद मुझसे संपर्क कर कहा कि उन्हें मेरा काम बहुत पसंद आया। मेरे लिए यही सबसे बड़ी खुशी की बात है।”

 

 

 

Next Post

27 रनों पर ऑल आउट हुई वेस्टइंडीज टीम

Tue Jul 15 , 2025
तीसरे टेस्ट में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 27 रनों पर ऑल आउट हो गई. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट लिए. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like