CM दुबई में मप्र के व्यापार विस्तार की संभावनाएं तलाश रहे

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई प्रवास के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से विदेशों में व्यापार बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने दुबई में विभिन्न निवेशकों, व्यापार प्रतिनिधियों और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ चर्चा कर यह जानने की कोशिश की कि कौन-कौन से क्षेत्र विदेशों में व्यापार विस्तार के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पाद, औद्योगिक सामान, पर्यटन और आईटी क्षेत्र में संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश की नई योजनाएं और उद्योग-अनुकूल नीतियां प्रदेश को वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति दिला सकती हैं।

Next Post

घुघरी बस स्टैंड बना गंदगी का अड्डा : मच्छरों का आतंक, संक्रमण का खतरा

Mon Jul 14 , 2025
घुघरी: एक तरफ सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का ढिंढोरा पीट रही है, तो दूसरी ओर घुघरी बस स्टैंड गंदगी का पोस्टर बॉय बनता जा रहा है। नालियां जाम, फर्श पर कचरे का साम्राज्य, चारों ओर बदबू और मच्छरों की बिन-बिनाहट ऐसा आलम है कि यहां से गुजरना भी किसी सजा […]

You May Like