बनखेड़ी। सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) में विकासखंड स्तरीय निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी और विधायक ठाकुरदास नागवंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों की कक्षा 9वीं के 357 और माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 6वीं के 122 विद्यार्थियों को कुल 479 साइकिलें वितरित की गईं। सांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने का प्रयास हो रहा है। विधायक नागवंशी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनकी यात्रा को सरल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बनखेड़ी में 479 विद्यार्थियों को मिली निशुल्क साइकिल, बच्चों के खिले चेहरे
