दिग्विजय की मांग कृषि महाविद्यालय इंदौर के डीन को हटाएँ

भोपाल: राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को पत्र लिखकर इंदौर स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. भारत सिंह के खिलाफ हो रहे लंबे विरोध प्रदर्शन पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।दिग्विजय सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र, स्टाफ और प्राध्यापक पिछले 45 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें डॉ. भारत सिंह की नियुक्ति और उनके अनुचित व्यवहार का विरोध किया जा रहा है।

पूर्व छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिरोही द्वारा उन्हें इसकी जानकारी दी गई, जबकि कई समाचार माध्यमों में भी इस मुद्दे की खबरें प्रकाशित हुई हैं।डॉ. भारत सिंह पर कर्मचारियों, छात्रों और प्राध्यापकों के साथ अनुचित व्यवहार और महिला प्राध्यापकों के साथ मानसिक उत्पीड़न के आरोप हैं।

कलेक्टर इंदौर द्वारा गठित जांच समिति ने भी इन आरोपों को सही पाया है। दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषी डीन को हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि महाविद्यालय की साख और शैक्षणिक वातावरण को पुनः स्थापित किया जा सके।

Next Post

लोहरा डोल में कच्चे मकान जल कर राख,लाखों का नुकसान

Thu May 8 , 2025
सिंगरौली:जिले के सरई तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहरा डोल में 8 मई की दोपहर आग की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। शासकीय स्कूल के निकट नोखेलाल पनिका पिता रामप्यारे पनिका, के कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते मकान को […]

You May Like