लंदन, 25 फरवरी (वार्ता) ब्रिटेन ने रूस के ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) में वापस आने की संभावना से इनकार नहीं किया है और यह लंदन के सहयोगियों के साथ चर्चा का विषय होगा।
ब्रिटेन के गृह उप मंत्री डैन जार्विस से सोमवार को जब पूछा गया कि क्या रूस को जी-7 में पुनः शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए, तो उन्होंने द टाइम्स से कहा, “यह एक ऐसा मामला है जिस पर अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ चर्चा की जाएगी। इस पर यूक्रेन में संघर्ष समाप्त होने के बाद निस्संदेह विचार किया जाएगा।”
श्री जार्विस ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भविष्य की वार्ता में रूस की जी7 में वापसी का मुद्दा उठा सकते हैं। इससे पहले, फरवरी में श्री ट्रंप ने कहा था कि वह रूस को जी7 में वापस देखना चाहेंगे, उन्होंने 2014 में देश को राजनीतिक मंच से बाहर निकालने के फैसले को “गलती” बताया था।
Next Post
अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन मुरैना सोलर पार्क-1 की प्री-बिड मीटिंग को संबोधित किया।
Tue Feb 25 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like
-
10 months ago
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने भाजपा की बैठक
-
4 months ago
डी गुकेश नॉर्वे शतरंज 2026 में भाग लेंगे
