राष्ट्रीय राजधानी में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के अशोक विहार इलाके में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी।

दोनों भाई यज्ञ और अभव आईपीएल मैच देखकर घर लौट रहे थे, तभी रात करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय अभव अपने पिता से बात कर रहा था और उन्हें बता रहा था कि वे 30 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। पुलिस ने इसे हिट-एंड-रन का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

 

Next Post

डबरा सब्जी मंडी में खूनी संघर्ष, ब्लेड चले

Tue Apr 28 , 2026
ग्वालियर: बेखौफ नशेड़ियों के बीच डबरा सब्जी मंडी में खूनी संघर्ष हो गया। कबाड़े का काम करने वाले लोग आपस में भिड़ गए। एक ने दूसरे पर जानलेवा हमला किया।हाथ पैरों और गले में ब्लेड मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। दोनों ही नशे में बताए जा रहे […]

You May Like