स्वास्थ्य ढांचे को विश्व स्तरीय बनाने जुटी है सरकार : डॉक्टर पंकज

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार‘स्वास्थ्य दिल्ली, सशक्त दिल्ली’ विजन पूरा करने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को विश्व स्तरीय बनाने जुटी है।

डॉ. पंकज ने आज स्वास्थ्य विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कहा,“ हमारी सरकार ‘स्वास्थ्य दिल्ली, सशक्त दिल्ली’ विजन पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी के प्रत्येक नागरिकों को सस्ती, सुलभ और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार हेल्थ सेक्टर के इंफ्रास्ट्रक्टर से लेकर सभी तरह की बुनियादी ढांचे को लगातार मज़बूत करने में जुटी है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अब तक 21 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र चालू हो चुके हैं। इस महीने के अंत तक दिल्ली के प्रत्येक सरकारी अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित हो जाएंगे। इससे दिल्ली के आम नागरिक को सस्ती और सुलभ दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए दिल्ली सरकार बहुत जल्द एक ‘मॉडल डायग्नोस्टिक हेल्थ लैब’ दिल्ली की जनता को समर्पित करने जा रही है। इस लैब में स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच से जुड़ी 118 तरह के जरूरी टेस्ट किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक विकारों के निदान और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार का आयुष विभाग बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में एक ‘मानसिक एवं वेलनेस केंद्र’ की स्थापना करने जा रहा है। भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित ‘मानसिक एवं वेलनेस केंद्र’ जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य विकारों की रोकथाम के लिए एकीकृत सेवाएं प्रदान करेगा। इस केंद्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है जिसकी सफलता के बाद ऐसे और ‘मानसिक एवं वेलनेस केंद्र’ दूसरे सरकारी अस्पतालों में भी भविष्य में स्थापित किए जाएंगे।

Next Post

इंदौर से उड़े विमान में तकनीकी गड़बड़ी,एयरपोर्ट से सात शहरों की उड़ानें बंद

Tue Jul 8 , 2025
इंदौर. इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने मंगलवार सुबह जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही मिनटों बाद आसमान में खतरे का साया मंडराने लगा. उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद पायलट को कॉकपिट में तकनीकी खराबी का संकेत मिला, जिसके बाद तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से […]

You May Like

मनोरंजन