महापौर के स्पष्ट निर्देश: शहर की विद्युत व्यवस्था रहे सुचारु

सतना:नगर पालिक निगम, सतना के महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने महापौर कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में महापौर ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि शहर की विद्युत व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों को विभाग से विदा लेने के लिए तैयार रहना होगा।

महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर की जनता को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Post

पुलिस पर पथराव, जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sat Jul 5 , 2025
मुरैना: कुशवाहा समाज के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया। आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।कुशवाहा समाज के लोग सरकारी गेस्ट हाउस […]

You May Like