छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, दो रिश्तेदारों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. महिला के साथ उसके ही रिश्तेदार और एक अन्य युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.एसीपी ने बताया कि 2 जून को ग्राम असरावद खुर्द 26 वर्षीय निवासी नेहा पति सोनू कर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी. पति और अन्य परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि नेहा को उसके पति का मौसेरा भाई राजा कर्मा निवासी ग्राम पोटला, जिला देवास और उसका साथी रवि भावसार निवासी ग्राम गुराड़िया, जिला देवास लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. दोनों आरोपी महिला के साथ छेड़छाड़ करते थे और उसे लगातार परेशान कर रहे थे.

पुलिस जांच में इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद अब दोनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या महिला ने किसी को इस बारे में पहले जानकारी दी थी और क्या उसे समय रहते मदद मिल सकती थी

Next Post

एसिड पीने से युवती की मौत, दो दिन तक चला इलाज

Sat Jul 5 , 2025
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय महिला ने दो दिन पहले कथित रूप से एसिड पी लिया था, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.लसूडिया थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मृतका की पहचान मेमबी पति अमान पटेल निवासी नरवल […]

You May Like