रतलाम। मंगलवार शाम बाजना के बांसवाड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर करीब 6.40 बजे पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू व लट्ठ से हमला किया गया। हमला करने वालों में एक नाबालिग समेत तीन बदमाश शामिल है। चाकू से हमला करने की घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई है। पंप कर्मचारियों ने एक नाबालिग को पकडक़र पुलिस को सौंपा दिया। अन्य फरार हो गए। हमला करने वाले बदमाश बाजना में शादी में आए थे। पुलिस के अनुसार बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पहले पेट्रोल भराया। इसके बाद कुछ कहासुनी होने पर पंप कर्मचारी ईश्वरलाल कटारा से मारपीट करने लगा। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाल कर्मचारी ईश्वरलाल पर हमला कर चाकू जांघ पर मार दिया। बचाव करने आए कर्मचारी राजू मईड़ा पर ल_ से हमला किया।
Next Post
मोदी के नेतृत्व में दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत-शिवराज
Wed May 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को दिशा दिखायेगा। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री चौहान […]

You May Like
-
6 months ago
पंत को लेकर हम अतिरिक्त सतर्क है: रोहित
-
9 months ago
नगर निगम की व्यवसायिक नल कनेक्शन देने पर रोक