सरवटे बस स्टैंड पर पुलिस की मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इंदौर। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क पुलिस द्वारा सरवटे बस स्टैंड पर मॉक ड्रिल की गई। इस अभ्यास के माध्यम से किसी आपातकालीन परिस्थिति, विशेषकर संदिग्ध लावारिस या विस्फोटक वस्तु मिलने की स्थिति में पुलिस, बीडीडीएस और संबंधित संस्थानों की त्वरित कार्रवाई और तैयारी का आकलन किया।

मॉक ड्रिल का नेतृत्व सुरक्षा शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार सराफ एवं बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक ने किया। इस दौरान थाना छोटी ग्वालटोली का स्टाफ तथा बस स्टैंड प्रबंधन के कर्मचारी भी शामिल रहे। ड्रिल के दौरान यह अभ्यास कराया गया कि किसी लावारिस वस्तु की सूचना मिलने पर किस तरह तत्काल इलाके को खाली कराना है, बम निरोधक दस्ते को कैसे बुलाना है, और जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करनी है। आम लोगों और यात्रियों को भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर सतर्कता बरतने और पुलिस को तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बस स्टैंड प्रबंधन से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए और वहां मौजूद नागरिकों को जागरूक रहने की अपील की।

Next Post

पिकअप वाहन पलटने से एक दर्जन से अधिक घायल

Thu Jul 3 , 2025
टीकमगढ़। शहर के सागर मार्ग पर स्थित गुदनवारा के आस-पास तीर्थ यात्रियों को बगाज माता के दर्शन उपरांत अपने घर दमोह बापिसी लेजाते समय एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे इसमें सबार एक ही परिवार के 15 लोग घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में […]

You May Like