राजमाता सिंधिया के निधन पर यादव ने जताया शोक

भोपाल, 15 मई (वार्ता) ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह नयी दिल्ली में देहांत हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की माता के निधन पर शोक जताते हुए कहा की यह घटना हमारे लिए हृदय विदारक है। मां जीवन का आधार होती हैं, उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह अत्यंत दुःखद समाचार है। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं सिंधिया परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में श्री सिंधिया तथा उनके परिवार के साथ संवेदनाएं हैं। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा व्यवहार कुशल थीं। आज वह लौकिक जगत से विदा हुई हैं, किंतु उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव परिजनों के साथ रहेगी।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने न्यूज़क्लिक प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया, अविलंब रिहा करने का आदेश

Wed May 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने ‘न्यूज़क्लिक’ के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ की गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तारी और उसके बाद हिरासत (रिमांड) को अवैध घोषित करते हुए उन्हें अविलंब रिहा करने […]

You May Like

मनोरंजन