जकार्ता,30 जून (वार्ता) इंडोनेशिया ने ईरान से अपने 97 नागरिकों और इजरायल के तेल अवीव, यरुशलम और अरबा क्षेत्र से 26 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है।
इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के साथ बैठक में कहा, “सरकार ने एक संकट प्रतिक्रिया दल का गठन किया है और दोनों देशों (इजरायल और ईरान) में चल रहे संघर्ष के बीच इंडोनेशियाई लोगों की स्थिति की निगरानी करते हुए निकासी प्रक्रिया जारी रखी जायेगी।” उन्होंने बताया कि निकासी अज़रबैजान के माध्यम से की गई और इसमें तेहरान और अम्मान में इंडोनेशियाई दूतावास शामिल थे।
उन्होंने कहा कि ईरान में 386 इंडोनेशियाई नागरिक थे। निकाले गए लोगों के अलावा कुछ ने देश में ही रहने का विकल्प चुना है। वहीं, तेल अवीव, यरुशलम और अरबाह क्षेत्र में इंडोनेशियाई नागरिकों की संख्या 167 थी। उन्होंने कहा,“कुछ लोग वहाँ रहना चाहते हैं और उन्होंने वहाँ से जाने की इच्छा नहीं जताई है, लेकिन हम स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।”

