जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्करग्राम निवासी प्रॉपर्टी डीलर का भरोसा जीतने के बाद आंध्रप्रदेश के जालसाज ने प्रॉपर्टी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर विश्वासघात करते हुए 53, 83, 010 रूपए हड़प लिए। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं।पुलिस के मुताबिक कासिम उमर अंसारी पिता मोहम्मद अनवर 38 निवासी ठक्करग्राम, हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करता है।
श्रीकांत रेड्डी को वर्षों से जानता है, श्रीकांत भी प्रपर्टी का काम करता था। जिसके चलते बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। बाद में श्रीकांत रेड्डी ने बताया के तुम भी मेरे प्रपर्टी के काम में पैसा लगाओ अच्छा मुनाफा मिलेगा तो वह विश्वास में आकर वेंकट श्रीकांत रेड्डी से ऑनलाइन लेन देन किए है। वर्ष 2021 से लगातार वर्ष 2023 तक साथ मिलकर प्रापर्टी खरीदने बेचने का काम करते थे।
वेंकट श्रीकांत रेड्डी निवासी रावुलपालेम आंध्र प्रदेश द्वारा प्रापर्टी में निवेश कर मुनाफा दिलाने के नाम पर लगातार बैंक खातो में पैसो का लेनदेन किया है। इस दौरान पीडि़त ने अपने और पत्नी सैय्यद बेनजीर, बेटे मोहम्मद अरकम के खाते से कुल 1, 06, 53, 000 रूपये रेड्डी के बैंक खातें ट्रांसफर किए। इसके बाद श्रीकांत व उसकी पत्नी यामिनी के बैंक खाते से 52, 69, 990 रूपए वापिस किए गए। इसी विश्वास के कारण लेन देन करता रहा, दो साल तक साथ में काम करते रहे इसलिये विश्वास हो गया था।
लेकिन बाद में श्रीकांत रेड्डी फोन उठाना बंद कर दिया। दोस्त के साथ उसके घर रावुलपालेम आंध्रप्रदेश भी गया लेकिन वहाँ उसकी पत्नि यामिनी मिली थी जो कुछ दिन में रूपये लौटा देने का आश्वासन दिया था। विश्वास मे आकर वापस आ गया था । लेकिन अभी तक श्रीकांत रेड्डी ने 53, 83, 010 रूपये व मुनाफा की राशि नहीं लौटाया है। श्रीकांत रेड्डी ने भरोसा जीतकर जानबूझकर बेईमानी से भरोसे को तोडा है।
