कोलार थाने में पदस्थ कोर्ट मुंशी को वकीलों से पैसे मांगने के आरोप में हटाया गया

भोपाल। कोलार थाने के कोर्ट मुंशी आशीष दुबे को शिकायत के बाद से हटा दिया गया है. दुबे पर अब जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. जिला अभिभाषक संघ की शिकातय के बाद आशीष दुबे पर कार्रवाई की गई है. पुलिस अफसरों ने दुबे को पद से हटाते हुए कोर्ट में दूसरे मुंशी के आदेश के लिए पत्र लिखा है. आशीष दुबे पर वकीलों से रूपए लेने का आरोप है. जिसकी शिकायत भी की गई थी. दुबे के खिलाफ जिला अभिभाषक संघ ने भोपाल कमिश्नर को लिखित में आवेदन देते हुए मामले की जानकारी दी थी. कमिश्नर को शिकायत में बताया गया कि अदालत में कोलार थाने से कोर्ट मुंशी आशीष दुबे की तैनाती है. दुबे अपने कार्य के दौरान वकीलों से अनावश्यक तरीके से रूपयों की मांग करते है. वकीलों द्वारा दुबे को कई बार रुपए नहीं मिलने पर उनकी ओर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी जाती है. जिन वकीलों से दुबे रूपए मांगते थे उनके द्वारा थाना प्रभारी कोलार से भी शिकायत की गई. थाना प्रभारी की ओर से भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर भोपाल कमिश्नर तक मामला पहुंचा. जिसके बाद दुबे पर कार्रवाई की गई. जांच की रिपोर्ट आने के बाद दुबे के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है.

Next Post

रेप केस में आरोपी वकील यावर खान गिरफ्तार

Sun Sep 14 , 2025
भोपाल।अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी यावर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पेश से वकील है और उस पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पीड़िता ने 24 अगस्त को कोर्ट में रेप और देह व्यापार के मामले में गवाही […]

You May Like