फर्जी गोलीकांड का पुलिस ने 10 घंटे में ही किया खुलासा, जेल से छूटते ही बदमाश ने स्वयं पर ही चलवाई गोली, घर में सोते मिला हमलावर

ग्वालियर। उटीला इलाके में आधी रात को युवक पर गोली चलने की घटना पूरी तरह से फर्जी निकली। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि घायल युवक ने बदमाश सचिन फागूना के कहने पर स्वयं पर गोली चलवाई थी। जमीन विवाद के चलते घायल युवक और सचिन दूसरे पक्ष का फंसाने की साजिश रच रहे थे। बदमाश सचिन फागूना 7 दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। घटना बीती रात की है।

पुलिस जब उन लोगों के घर पहुंची जिन पर फायरिंग का आरोप लगाया था तो वह सभी घर पर ही मौजूद पाये गये। गांव वालों ने भी गवाही दी कि वह शाम से गांव में ही थे। इसके बाद घायल युवक से सख्ती से पूछताछ की गयी। जिसमें फर्जी फायरिंग की पूरी साजिश सामने आ गयी। एसएसपी धर्मवीर सिंह और एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने झूठी वारदात होने का खुलासा किया। मामले में घायल बृजेश परिहार समेत साजिशकर्त्ता सचिन गुर्जर, अरूण गुर्जर, शेलू गुर्जर, मनोज कंसाना और एक अन्य के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने व साजिश रचने की एफआईआर दर्ज कराई गयी।

पड़ाव थाना क्षेत्र में मरीमाता रोड पर प्रॉपर्टी डीलर बंटी कुशवाह निवासी नाका चंद्रवदनी ने 15 दिन पहले आधी रात में बाइक सवार युवक युवकों द्वारा गोली मारने की सूचना दी थी। गोली युवक के कंधे में लगी थी। घायल ने देवेंद्र कुशवाह, बृजमोहन व छोटू कुशवाह पर आरोप लगाया। वे अपने घरों पर ही मिल गए। इस पर खुद पर गोली चलवाने के मामले का खुलासा हुआ। बंटी ने मनीष वर्मा व अमर कुरेसिया से अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलाने का प्लान बनाया था। गोली चलाने के लिए पिस्टल आकाश कुशवाह ने दी थी। पुलिस ने मनीष, अमर व आकाश को घायल बंटी सहित षडयंत्र व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Next Post

सीजन में पहली बार सीहोर में दिन भर होती रही बरसात 

Sun Jun 29 , 2025
सीहोर. बीते तीन दिन से मामूली बूंदाबांदी करने वाले बादल रविवार को आखिरकार बरस ही पड़े. दिन भर धीमी व तेज बारिश का सिलसिला बना रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई. पूर्वी क्षेत्र में बने नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पहली बार बारिश की झड़ी […]

You May Like