भारतीय महिला हॉकी टीम चीन से 0-3 से हारी

बर्लिन, (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को चीन के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग (महिला) से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई।

आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा।वह कई मौकों को भुनाने में विफल रही। जिसमें चौथे क्वार्टर में दीपिका द्वारा पोस्ट पर मारा गया पेनल्टी स्ट्रोक भी शामिल है।

वही चीन की ओर से यांग चेन ने (21वें) मिनट, यिंग झांग ने (26वें) मिनट पेनल्टी कॉनर्र के जरिए गोल किए। जबकि अनहुई यू ने (45वें) मिनट में मैदानी गोल किया।

भारत ने अच्छी शुरुआत की, चौथे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन उसे गोल में बदलने में विफल रहा। इस बीच चीन ने 21वें मिनट में यांग द्वारा किए गए गोल से बढ़त हासिल की। ​​इसके पांच मिनट बाद, यिंग ने एक गोल किया, जिससे हाफ टाइम तक स्कोर 2-0 हो गया।

चीन का तीसरा गोल अनहुई यू द्वारा किया गया एक बेहतरीन फील्ड गोल था जिसके बाद भारत के पास वापसी की कोई उम्मीद नहीं थी।

चीन अंक तालिका में चौथे स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं जबकि भारत नौवें स्थान, जर्मनी सातवें तथा इंग्लैंड आठवें स्थान पर मौजूद है।

Next Post

‘प्रेम’ में अपहरण: सरकारी एंबुलेंस से युवक को उठाकर ले गए लडक़ी के परिजन

Sun Jun 29 , 2025
गुना: जिले के केंट थाना क्षेत्र में गत दिवस एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस और प्रशासन दोनों को असहज कर दिया। आमतौर पर मरीजों की सेवा के लिए दौडऩे वाली सरकारी एंबुलेंस इस बार अपहरण और मारपीट का माध्यम बन गई। घटना विकास नगर स्थित एक कपड़ा शोरूम […]

You May Like