चीन में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी

बीजिंग 29 जून (वार्ता) चीन के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के लिये रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक सिचुआन, गांसू, शानक्सी, चोंगकिंग, हुबेई, झेजियांग, फुजियान, अनहुई, जियांग्सू, शेडोंग, हेबई और लियाओनिंग के प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने और तूफान आने का अनुमान है।

केंद्र ने कहा कि सिचुआन बेसिन के कुछ हिस्सों में 300 मिलीमीटर तक मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

केंद्र ने स्थानीय अधिकारियों को भारी बारिश के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है और सुझाव दिया है कि शहरी क्षेत्रों और कृषि भूमि में आवश्यक जल निकासी उपाय किये जाने चाहिये।

Next Post

अदित को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

Sun Jun 29 , 2025
गांधीनगर, (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (आईआईटी गांधीनगर) के 14वें दीक्षांत समारोह में अदित अतुल राम्भिया ने संस्थान के दो सर्वोच्च सम्मान निदेशक स्वर्ण पदक और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए हैं । आईआईटी गांधीनगर की ओर से शनिवार को जारी बयान में अपने शैक्षणिक […]

You May Like