वार्ड 51 और 54 में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

इंदौर: नगर के विकास को नई गति देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 51 और 54 में एक साथ करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया.महापौर द्वारा मूसाखेड़ी चौराहा से रिंग रोड सांवरिया धाम तक 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सर्विस रोड का भूमि पूजन किया गया. इसके साथ ही 5 करोड़ रुपये की नवीन पानी की टंकी, संजीवनी क्लिनिक, क्षेत्र की चार सड़कों और ड्रेनेज लाइन का भी लोकार्पण किया गया.

कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया, वार्ड 51 के पार्षद मलखान कटारिया, वार्ड 54 के पार्षद महेश बसवाल, जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा (बबलू), आईटी प्रभारी राजेश उदावत नंदकिशोर पहाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. वार्ड 54 के पार्षद महेश बसवाल ने जानकारी दी कि क्षेत्र में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाई गई है, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिली है.

Next Post

निगमायुक्त ने किया जलजमाव स्थल का निरीक्षण

Sun Jun 29 , 2025
इंदौर: दो दिन पहले जरा सी बारिश में शहर के प्रमुख चौराहों पर जलजमाव हो गया था. जलजमाव भी वहां हुआ, जहां पास में नाला था. उक्त बात को लेकर कलेक्टर भी समीक्षा बैठक आश्चर्य में पड़ गए थे. आज नगर निगम आयुक्त स्वयं जलजमाव स्थल का निरीक्षण करने मौके […]

You May Like