
झाबुआ। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों के कांग्रेस के आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों से भेंट की। जिसमें उन्होंनंे कांग्रेस पार्टी में आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका और आदिवासी समाज के लिए जल, जंगल, जमीन तथा संवैधानिक अधिकारों के लिए जनप्रतिनिधियों को निरंतर संघर्षरत रहने के निर्देश दिए। साथ ही कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी संगठन सृजन अभियान के बारे में भी बताया। इस मुलाकात में झाबुआ जिले से आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने शिरकत की और अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने मप्र के साथ देशभर में भाजपा सरकार में आदिवासी समाज की हो रहीं उपेक्षा एवं विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया। भेंटवार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि हमे देशभर में आदिवासी समाज के हक और अधिकार लिए मजबूती से लड़ाई लड़ते रहना है, उनकी आवाज को दिल्ली तक उठाना है। आगामी चुनावांे में पार्टी से किसी भी क्षेत्र से टिकीट देने से पहले आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन सृजन अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान अंतर्गत देशभर में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाना है। जिसमें आदिवासी समाज के साथ बहुजन समाज और सामान्य केटेगरी से भी सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ता को मौका दिया जाएगा। जिसकी शुरूआत गुजरात राज्य से हो चुकी है। गुजरात में पार्टी के अनेक नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को औेर अधिक मजबूती मिलेगी तथा भविष्य में सत्ता में परिर्वतन लाने में भी कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट होकर कार्य करेगी।
