जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई में लुटेरो ने जीजा-साले की आंख में मिर्ची झोंकने के बाद चाकू से वार कर दिए और नगदी समेत मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेलखाडू पड़ाव निवासी अंकित बर्मन शहर आया था। इसके बाद कटंगी निवासी साले संजय बर्मन के साथ बाइक क्रमांक एमपी 20 एनएन 9459 से जा रहा था.
सूरतलाई के पास दोनों रूके तभी मोटर सायकिल से तीन बदमाश पहुंचे और जीजा साले की आंख में मिर्च झोंक दी। इसके बाद बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। लुटेरों ने अंकित की जेब से मोबाइल और नगदी 6 हजार रूपए लूट लिए इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। जीजा-साले हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है साथ ही सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि आरोपियों की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।
