शवदाह कर्मचारी के घर में था ढाई फीट लंबा सांप

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत चौहानी मुक्ति धाम में शवदाह करने वाले निगम कर्मचारी रामलाल डुमार ने सुबह आठ बजे देखा कि उनके घर के एक कोने में बादामी रंग का गोलाकार पीली धारी वाला एक सर्प बैठा है। उसे भगाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं भागा।

अंततः सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर तिलवारा के जंगल में छोड़ दिया। फिलहाल सर्प के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

स्कूल संचालक ने अभिभावक पर तानी रिवॉल्वर

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के संचालक ने अभिभावक पर रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानताल निवासी मोहम्मद कैयूम अंसारी गुरुवार को अपने बच्चों की फीस जमा करने […]

You May Like