
इंदौर. जिले में गुरुवार को कोरोना के सिर्फ दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 12 संक्रमितों ने स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पाई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने बताया कि 1 जनवरी से 26 जून तक जिले में कोरोना संक्रमण से कुल 161 लोग संक्रमित हो चुके हैं. गुरुवार को 16 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से दो नए पॉजिटिव केस सामने आए, जबकि दो रिपीट पॉजिटिव सैंपल भी रिपोर्ट हुए. इस दौरान कोई भी सैंपल अस्वीकृत नहीं किया गया. अब तक जिले में 131मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि संक्रमण से एक मरीज की मौत हो चुकी है. फिलहाल जिले में 29 एक्टिव केस हैं और उनका इलाज जारी है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्कता बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है. प्रशासन संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
