चंबल नदी में स्टीमर सेवा फिर शुरू, जलस्तर बढ़ने से तीन दिन बंद रही सेवा

मुरैना। चंबल नदी के अंबाह-पिनाहट घाट पर आज गुरुवार से स्टीमर सेवा फिर से शुरू हो गई है। तीन दिन पहले चंबल का जलस्तर बढ़ने के कारण सेवा रोकी गई थी।

पिनाहट-उसैथ घाट पर चंबल नदी का खतरे का निशान 129 मीटर है। कोटा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर 117 मीटर तक पहुंच गया था। इस कारण उत्तर प्रदेश प्रशासन ने स्टीमर सेवा बंद करवा दी थी। अब जलस्तर 3 मीटर कम होकर 114 मीटर पर आ गया है। इसलिए प्रशासन ने स्टीमर सेवा बहाल कर दी है। स्टीमर सेवा बंद होने से यात्रियों को नदी पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Next Post

आग की लपटों में ज़िंदा जल गईं दो गाय 

Thu Jun 26 , 2025
शहडोल। जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी के वार्ड क्रमांक 23 पुरानी बस्ती में बीती देर रात्रि बाड़ी में स्थित गाय के सार में अचानक आग लग गयी। इससे पहले कि आग लगने की भनक घरवालों को लगती, वहाँ बंधी दोनो गाय आग की चपेट में आ गयी, जिससे उनकी मौत […]

You May Like