सीनियर सिटीजन के स्नेह धाम का आज लोकार्पण करेंगे CM 

इंदौर. आज शाम मुख्यमंत्री आईडीए द्वारा निर्मित सीनियर सिटीजन बिल्डिंग  स्नेह धाम का लोकार्पण करेंगे. उक्त बिल्डिंग 18 करोड़ के लागत से बनाई गई है. सीनियर सिटीजन के लिए 32 फ्लैट में आवास के साथ कई सुविधाएं होगी.

आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आईडीए की योजना 134 में 18 करोड़ रुपए की लागत से वृद्धों के लिए बने स्नेह धाम का लोकार्पण करेंगे. उक्त 6 मंजिला सीनियर सिटीजन बिल्डिंग में 32 फ्लैट है, जिसमें 22 दो बेडरूम और 10 सिंगल बेडरूम के है. उक्त स्नेह धाम के रखरखाव का ठेका बालाजी सेंट्रल होटल्स ने लिया है. इसका निर्माण अग्रवाल कंस्ट्रक्शन ने किया है. बिल्डिंग में 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है और हर मंजिल पर एक एक अटेंडेंट 24 घंटे तैनात रहेगा. घंटी बजाते ही गार्ड आ जाएगा. नीचे भी 24 घंटे 6 सिक्युरिटी गार्ड तैनात रहेंगे. उक्त बिल्डिंग के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री आईडीए के 10 कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे. इसमें मास्टर प्लान की सड़क, पानी की टंकी और अंडर ग्राउंड विद्युत लाईन डालने का काम किया जाएगा.

यह होगा किराया

मेंटेनेंस कंपनी ने एक व्यक्ति के लिए 35 हजार, कपल के लिए 60 हजार और फुल फ्लैट के लिए 70 हजार किराया रखा है। उक्त किराए में कंपनी वृद्धों का पूरा ख्याल रखेगी , जिसमें भोजन से लेकर स्वास्थ परीक्षण के साथ 24 घंटे की व्यवस्था मिलेगी।

Next Post

भारत ने तंबाकू नियंत्रण में रचा इतिहास, WHO और ब्लूमबर्ग ने दिया ये बड़ा सम्मान

Wed Jun 25 , 2025
नई दिल्ली : को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ब्लूमबर्ग फिलेंथ्रोपीज़ द्वारा तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उसके अभूतपूर्व प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ग्लोबल तंबाकू नियंत्रण पुरस्कार (Global Tobacco Control Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत के तंबाकू विरोधी अभियानों और नीतियों की वैश्विक पहचान है, जो […]

You May Like