जुआ फड़ पर छापा: पांच पकड़ाए

जबलपुर। पाटन पुलिस ने रिमझा में सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्यवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगदी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि रिमझा के पास मेन रोड किनारे खेत में ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे रामसेवक उर्फ गुड्डा रजक 53 वर्ष विकास यादव 27 वर्ष, उमेष यादव 50 वर्ष, कृष्णा अहिरवार 30 वर्ष चारों निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, राम सिंह लोधी 26 वर्ष निवासी सिन्गौरी को दबोचा गया । जुआरियोंं के पास व फड़ से ताश के 52 पत्ते, 13 हजार 650 रूपये एवं बैठने के उपयोग में की दरी, टार्च जब्त किया गया ।

Next Post

मैदान में चाकूबाजी, युवक घायल

Sun Oct 18 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत उर्दू स्कूल मैदान ठक्कर ग्राम में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया । हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार […]

You May Like