शक्कर में उठाव, खाद्य तेल मजबूत, दलहन, दाल में तेजी, चावल यथावत

इंदौर, 21 जून (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शकर में उठाव रहा। खाद्य तेल मजबूत रहे। मूंगफली तेल में लिवाली सुधार लिए बताई गई। दलहन तेजी लिए रहे। आज चना कांटा, काबुली बढ़कर बिका। दालों में मांग से तेजी हुई। चावल में पूछपरख साधारण बताई गई।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव बना बताया गया। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ बना रहा। खोपरा बूरा में लिवाली रही। हल्दी में ग्राहकी बढ़ने लगी है।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में आज मूंगफली तेल मांग से मजबूती लिए रहा। तिलहन में पूछपरख से तेजी बताई गई। इससे टोली के भाव ऊंचे बोले गए। आवक के साथ रिफाइनरी प्लांटों की मांग से सोयाबीन में सुधार रहा।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग से तेजी दर्ज की गई। आज चना कांटा, काबली के साथ चना दाल ऊंची बिकी। दालों में उठाव बना रहा। चावल में काउंटर सेल‌ रही जिससे भाव ऊंचे का रुझान लिए रहे।

Next Post

इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर बड़ा हमला करने, एक और कमांडर को मारने का दावा

Sat Jun 21 , 2025
तेल अवीव, 21 जून (वार्ता) इजरायली सेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इस्फहान तथा पश्चिमी ईरान में ईरान के यूरेनियम शोधन प्रतिष्ठान पर और करारे हमले किए है जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है। इजरायली प्रतिरक्षा बल (आईडीएफ) ने शनिवार शाम एक चित्र जारी किया है जिसमें एक […]

You May Like