![]()
इंदौर. अतिक्रमण का विरोध करना एक बुजुर्ग और उनकी बहू को भारी पड़ गया. झोपड़ी बनाए जाने पर आपत्ति जताने पर आरोपी ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया.
शहर में अतिक्रमण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला सामने आया है जहां घर के सामने झोपड़ी बनाने का विरोध करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया. पीड़ित बुजुर्ग ने जब घर के सामने झोपड़ी डालने का विरोध किया तो आरोपी ने पहले बुजुर्ग से गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी. जब उनकी भानजा बहू बीच-बचाव करने पहुंची, तो उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों घायलों का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि आरोपी पहले भी कॉलोनी में विवाद करता रहा है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
