आरोपी राकेश निनामा की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

मामला टीवी तोड़ने के विवाद में हत्या करने का

इंदौर. हातोद क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया था. टीवी फोड़ने की बात पर हुई कहासुनी के बाद हुई हत्या के मामले में आरोपी की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है.

हातोद थाना क्षेत्र में बच्चों द्वारा टीवी फोड़ने को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राकेश निनामा को राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है. मामला 28 फरवरी का है, जब मोहन उर्फ बोंदर, जो धनसिंह के खेत में मजदूरी करता था, का अपने पड़ोसी राकेश से विवाद हो गया था. मोहन का आरोप था कि राकेश के बच्चों ने उसके घर का टीवी फोड़ दिया था, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. इस विवाद के दौरान राकेश ने मोहन पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अब अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी है.

Next Post

सहेली से झगड़ा बना विवाद, तीन बहनों ने की युवती से मारपीट

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर. छोटा बांगड़दा इलाके में मामूली कहासुनी के बाद तीन बहनों ने मिलकर एक युवती से मारपीट कर दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. छोटा बांगड़दा क्षेत्र में तीन बहनों द्वारा एक युवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता तमन्ना […]

You May Like