![]()
इंदौर. छोटा बांगड़दा इलाके में मामूली कहासुनी के बाद तीन बहनों ने मिलकर एक युवती से मारपीट कर दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
छोटा बांगड़दा क्षेत्र में तीन बहनों द्वारा एक युवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता तमन्ना चौधरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सहेली निक्की, उसकी बहन कुमकुम और सोनी शुक्रवार को उसके घर आई थीं. तीनों ने बिना किसी ठोस कारण के विवाद करना शुरू कर दिया और अनाप-शनाप बातें कहने लगीं. जब तमन्ना ने विरोध किया, तो तीनों बहनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपित बहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
