पुलिस ने सिरौल कॉलोनी मैं पति-पत्नी को पकड़कर उसने डेढ लाख रूपये का अवैध गांजा किया जप्त

ग्वालियर: सिरोल कॉलोनी में मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने पुलिस को भेजा गया। पुलिस टीम को जाटव वाली गली में एक महिला व पुरुष, कुछ लडकों को पुडिया देते दिखाई दिये, लड़के पुलिस को अपनी ओर आती देखकर भाग खड़े हुये तथा पुरुष व महिला घर के अन्दर चले गये जिन्हें बाहर बुलाया गया तो दोनों सकपकाते हुये बाहर आये, जिनसे नाम पता पूछने पर दोनों ने सिरोल काॅलोनी थाना सिरोल जिला ग्वालियर का ही रहने वाला बताया।

पुलिस टीम द्वारा घर की तलाशी लेने पर कमरे में सोफे के नीचे से एक हल्के पीले रंग के प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया तथा कमरे में रखी टेबल के नीचे दराज में गुलाबी व क्रीम जैसे रंग के झोले में छोटी-2 पैकिंग वाली पाॅलिथिनों में भी गांजा भरा हुआ मिला, जिनकी तौल कराने पर उसका वजन 07 किलो 345 ग्राम कीमती लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये का होना पाया गया।

पकड़े गये दोनों लोगों का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उनके पास से मिला 07 किलो 345 ग्राम अवैध गांजा को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ थाना सिरोल में अप0क्र0 135/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनों तस्करों के विरूद्ध 16.05.2025 को थाना सिरोल में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें उक्त दोनों वर्तमान में जमानत पर बाहर थे।

Next Post

आज झांसी से आयेगी शहीद ज्योति यात्रा, 1008 दीपों से देंगे वीरांगना को श्रृद्धांजलि

Tue Jun 17 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में दो दिवसीय वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले का शुभारम्भ आज 17 जून को सायं झांसी से आई शहीद ज्योति यात्रा से होगा।बलिदान मेले में 17 जून की सायं 6 बजे शहीद ज्योति झांसी दुर्ग से ग्वालियर पहुंचेगी, जिसे राजा मानसिंह तोमर प्रतिमा स्थल से राइडर्स क्लब की वाहन […]

You May Like