हादसा: शटिंग के दौरान डेड एंड तोड़ आगे निकला कोच

जबलपुर : पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के जबलपुर स्थिति कोचिंग डिपो मे रविवार की सुबह एक रेल हादसा हो गया। यहां पर नये कोच को दो नंबर लाइन पर प्लेस करते समय तेज शंटिंग से नया कोच डेड एंड तक जा पहुंचा, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारी, आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह 10 बजे के लगभग कोचिंग काम्पलेक्स की ओर से एक इंजिन धक्का देते हुए कुछ नये कोचों को 2 नंबर लाइन पर प्लेस कर रहा था, इसी दौरान धक्का कुछ अधिक लग गया, जिससे कोच डैड एंड तक पहुंच गया और डैड एंड क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जाता है कि जैसे ही घटना की जानकारी लगी रेल अधिकारी जिसमें स्टेशन डायरेक्टर संजय शर्मा, आरपीएफ के उपनिरीक्षक व अन्य स्टाफ, इंजीनियरिंग विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह तो अच्छा था कि डैड एंड काफी मजबूत बना हुआ है, अन्यथा इससे कुछ मीटर आगे ही रेलवे के लिनेन डिपो है, जहां पर बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

Next Post

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा सोमवार तक बंद

Sun Jun 15 , 2025
देहरादून 15 जून (वार्ता) उत्तराखंड में प्रचलित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धामों की यात्रा के लिए आगामी सोमवार तक हेलीकाप्टर सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस दौरान चारधाम में लगे सभी हेलीकाप्टर ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी ऑपरेटरों […]

You May Like