लंदन जा रही हरप्रीत फ्लाइट हादसे का शिकार

इंदौर. राजमोहल्ला इलाके में शुक्रवार की सुबह बेहद भारी रही. परिवार के ऊपर ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई और उसमें 30 वर्षीय इंदौर निवासी हरप्रीत कौर होरा की जान चली गई. वे अपने पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं.

रॉबी के चाचा राजेंद्र सिंह होरा ने उनके राजमोहल्ला स्थित निवास पर बातचीत के दौरान वे भावुक हो गए. उन्होंने बताया, रॉबी कल ही लंदन से इंदौर पहुंचे हैं. पूरा परिवार इस हादसे से सदमे में है. हरप्रीत, बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थीं. लंदन में क्लाउड आर्किटेक्ट के रूप में काम कर रहे अपने पति रॉबी से मिलने वे 19 जून को रवाना होने वाली थीं, लेकिन पति का जन्मदिन 16 जून को होने के कारण उन्होंने फ्लाइट बदलकर 13 जून की बुकिंग कर ली. दुर्भाग्यवश, यही फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई. परिवार की ओर से उनके ससुर हरजीत सिंह ने बताया, हरप्रीत हमारे परिवार की छोटी बहू थी. उनकी शादी 2020 में हुई थी. वो सवा साल लंदन में रह चुकी थी, फिर नौकरी के सिलसिले में भारत लौट आई थी. लंदन जाने से पहले वह अपने मायके अहमदाबाद गई थीं, ताकि माता-पिता से मिल सकें. घटनास्थल से हरप्रीत की पहचान सीट नंबर 22 ई से की गई. उनके परिजनों का कहना है कि हादसे की जानकारी सबसे पहले फैमिली वॉट्सएप ग्रुप पर मिली.

किन्नर समाज ने घर पहुंच जताया शोक…

नंदलालपुरा क्षेत्र से किन्नर समाज की गुरु सीमा व पायल ने परिवार से मुलाकात कर शोक जताया. उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है. भगवान हरप्रीत की आत्मा को शांति दे.

Next Post

ओंकारेश्वर क्षेत्र में नर्मदा नदी में डीजल इंजन नावों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा 

Fri Jun 13 , 2025
खण्डवा। ओंकारेश्वर तीर्थ पर नर्मदा नदी में डीजल इंजन वाली नावों के संचालन से हो रहे प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने आज 13 जून से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। डीजल इंजन से ध्वनि, वायु व जल प्रदूषण हो रहा था जिससे […]

You May Like